आई लव मोहम्मद के नाम पर जगह-जगह सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर टॉवर पर लगे विवादित झंडे को उतरवाया
एसडीएम सदर व एसडीएम अमृतपुर तथा थानाध्यक्ष ने किया फ्लैगमार्च
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम नसरपुर इलाके में उन्मादियों ने मोबाइल टॉवर के ऊपर आई लव मोहम्मद का झंडा एवं दीवारों पर पेंटिंग होने की सूचना पर इलाके में तनाव बढ़ गया। वहीं आसपास के लोगों द्वारा कानाफूसी करते हुए बताया गया कि जिस तरह से दीवारों पर पेंटिंग की गई है तो वह 5-10 मिनट में तो नहीं हो सकती है। जिसमें टाइम लगा होगा। इसलिए इस प्रकार का कृत्य करने वाले आसपास के ही या स्थानीय लोग हो सकते हैं।
थाना कमालगज के गांव नसरतपुर में दीवारों पर भी विवादित नारे की पेंटिंग सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची और झण्डे को उतरवा दिया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम सदर/अमृतपुर तथा कमालगंज थाना अध्यक्ष ने ग्राम नसरतपुर, गौसपुर, ईसापुर में फ्लैग मार्च किया तथा लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। किसी को कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।

डीएम व एसपी ने किया फ्लैगमार्च

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए तथा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक गतिविधियों के सम्पन्न होने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *