समृद्धि न्यूज। शनिवार को परासिया थाने में डॉक्टर प्रवीण सोनी और कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद देर रात पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
छिन्दवाड़ा के कोयलांचल क्षेत्र परासिया में किडनी फेल होने से 10 बच्चों की हुई मौत के बाद शनिवार देर रात छिन्दवाड़ा पुलिस ने प्रदेश भर में बैन की गई। छिंदवाड़ा के परासिया में एक शिशु रोग विशेषज्ञ प्रवीण सोनी पर बीएनएस तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।् मामला दर्ज करने के बाद शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को छिंदवाड़ा के राजपाल चौक से डॉक्टर प्रवीण सोनीको एसपी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सितंबर में छिंदवाड़ा के परासिया और आसपास के इलाकों में बच्चे सर्दी-खांसी के इलाज के बाद गंभीर हालत में पहुंचने लगे। बुखार, उल्टी और पेशाब रुकने जैसे लक्षण दिखे। शुरुआत में 6 बच्चों की मौत हुई, जो बढक़र 10 तक पहुंच गई। प्रशासन ने सभी मेडिकल स्टोरों को भी सख्त चेतावनी जारी की है कि यदि किसी भी स्टोर पर यह संदिग्ध सिरप कोल्ड्रिफ बिक्री के लिए पाया जाता है, तो उस स्टोर का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
