संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव , पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिखी निवासी आकाश 25 वर्ष पुत्र प्रकाश का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि आकाश मजदूरी का काम करता था और पिछले दो वर्षों से घर नहीं लौटा था। वह समय-समय पर फोन पर बात करता था।अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

आकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। पिता प्रकाश ने बताया कि पुत्र की मौत के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।”हमें नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।”

 

सफीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *