राजगद्दी कार्यक्रम में जमकर हुआ बवाल, लोगों ने किया बहिष्कार

 रामलीला में मंचन करने वाले पात्रों को नहीं मिला मेहनताना
पिछले वर्ष भी हुआ था विवाद
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज के एक गेस्ट हाउस में भरत मिलाप के वाद भगवान श्री रामचंद्र की राजगद्दी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर बवाल हो गया।
रावण का पात्र निभाने वाले राघव शुक्ला सहित रावण सेना का पात्र निभाने वाले लोगों को छोटी शील्ड दी गई। वहीं दस दिन तक चली रामलीला का मचन में अहम पात्र की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को उनका मेहनताना नहीं दिया गया। जिसको लेकर बवाल हो गया। कुंभकर्ण का पात्र निभाने वाले प्रभाकर ने मंच से ही शील्ड को वापस कर दिया। वहीं मेकअप करने वाले व अन्य अहम रोल निभाने वाले कालाकारों को भी सम्मान नहीं मिला। कार्यक्रम के बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का जमकर विरोध हुआ एवं रामलीला कमेटी को तुरंत त्याग पत्र देने की मांग उठी। जिसका अधिकतर लोगों ने समर्थन किया। बताया गया कि कार्यक्रम का कई लोगों ने बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम में १०० लोगों की भीड़ तक नहीं जुटी, जबकि नगर की जनता का कहना है लोगों ने भरपूर चंदा दिया है तो कलाकारों का मेहनताना उन्हें मिलना चाहिए और सम्मान भी मिलना चाहिए।द बताते चले कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर विरोधावास और बहिष्कार के दौरान जमकर वाद-विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *