प्रेमानंद महाराज की हेल्थ पर केलि कुंज ने पोस्ट की जारी, महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक, किसी भी अफवाह न दे ध्यान

मथुरा: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उनके आश्रम केलि कुंज की ओर एक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसमें किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
बुधवार को जो जानकारी वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये से भक्तों को महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है। आश्रम की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया कि आप सभी को अवगत कराया जाता है कि पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानन्द गोविंद शरण जी महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में ही स्थित हैं। केवल प्रात: कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। इसके साथ ही आश्रम ने किसी भी झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। आश्रम ने कहा है आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता के कारण उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हर छोटी बात पर भक्तों की त्वरित प्रतिक्रिया आती है। ऐसे में आश्रम की यह डिटेल एडवाइजरी भक्तों के बीच अनावश्यक चिंता और भ्रम को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। गुरुदेव की दैनिक दिनचर्या सामान्य होने की खबर से भक्तों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *