फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी के नेतृत्व में अधीनस्थ कर्मचारियों से अभद्रता के विरोध में मुख्य चिकित्साधिकारी सम्बोधित ज्ञापन कार्यालय पहुंचकर दिया। ज्ञापन में दर्शाया गया कि सीएमओ व अन्य अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज किया जाता है, यह खेद का विषय है। जनपद के समस्त कर्मचारियों द्वारा अपने कर्मचारियों को चेतावनी है कि भविष्य में किसी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का गलत बर्ताव नहीं किया जायेगा, नहीं तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसके चलते बीते दिन सीएमओ द्वारा कर्मचारी रवि कुमार के साथ अभद्रता हुई। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर रवि कुमार ने आत्महत्या का प्रयास किया। सभी लोगों ने रवि कुमार के हाथ केरोसिन छीन ली। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में संघ मांग करता है किसी तरह की अभद्रता न हो और इसको समाप्त किया जाये। इस मौके पर अध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, संजय बाथम, प्रमोद दीक्षित, पंकज शुक्ला, विजय शंकर तिवारी, रवि कुमार, सौरव अवस्थी, साबिर हुसैन, राज, आर्यन अग्निहोत्री, अजीत राणा, राजपाल, भगवान सिंह, अंकित दीक्षित, रतनेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएमओ की अभद्रता से आहत संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने आत्महत्या का किया प्रयास
