मैंने अपने पिता के सपने को किया साकार: सदर विधायक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर की महत्वपूर्ण सीवरेज परियोजना को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मंजूरी दिला दी है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सीवरेज योजना मंजूर मिल गयी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व0 ब्रह्मदत द्विवेदी ने वर्ष 1977 से सीवरेज योजना को लागू करवाने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि सीवरेज योजना की लागत 6500 करोड़ रुपये है। सीवरेज योजना फतेहगढ़ से आवास विकास व आवास विकास से चौक बाजार एवं चौक बाजार से बीबीगंज तक तीन चरणों में होगी। फतेहगढ़ की परियोजना की लागत 87 करोड़ है, जबकि आवास विकास सीवरेज योजना की 192 करोड एवं बीबीगंज क्षेत्र सीवरेज योजना की लागत 380 करोड़ है। उन्होंने बताया कि डीपीआर की स्वीकृत मिल जाने के बाद टेक्निकल स्वीकृत मिलेगी। वित्तीय धनराशि मंजूर होने के बाद 6 माह में सीवरेज लाइन पडऩे का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 70 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से 14 हजार घरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड पेयजल पाइपलाइन के लिए 226 करोड पहले ही मंजूर हो चुके हैं, अब शासन से अंडरग्राउंड पाइप लाइन का टैंडर जारी होने वाला है।
मेजर का प्रयास सफल, 6500 करोड की सीवरेज योजना को मिली मंजूरी
