लोहिया में भर्ती, मुबई में जानलेवा हमले जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश को लेकर पिछले दिनों थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने और जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। जिसमें सलमान घायल हो गया था। शुक्रवार रात अपराधियों की धरपकड़ को पुलिस अभियान चला रही थी, तभी पुलिस के हत्थे गौसपुर फायरिंग की घटना के आरोपी चढ़ गये। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए आरोपियों को लेकर गौसपुर गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार इसी दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। जिसके बाद वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दौडक़र उसे पकडऩे की कोशिश की, तो आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गया और छुपाये गये तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। जिससे गोली मान के पैर में लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए कमालगंज सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फायरिंग की घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार ने बताया कि घायल मान एक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फायरिंग का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
