लखनऊ, समृद्धि न्यूज। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हैवानियत की हद पार करते हुए 5 युवकों ने मिलकर 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को धर दबोचा है, जिसमें से एक आरोपी के पैर गोली लगने से घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक था बंथरा थाना क्षेत्र में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। छात्रा को रास्ते में एक दोस्त दिखाई दिया, जिससे बात वह रुककर बात करने लगी। उसी समय रास्ते से 5 लोग आए और छात्रा के साथ बदतमीजी करने लगे। जब छात्रा और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो पांचों आरोपियों ने छात्रा के दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त की पिटाई की और मौके से उसे खदेड़ दिया। जिससे वह भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ भी मारपीट की और किसी को कुछ भी बताने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। गैंगरेप के बाद छात्रा ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटा कर अपने जीजा को फोन लगाया। छात्रा ने रोते हुए अपने जीजा को सारी आपबीती सुनाई। छात्रा के जीजा तुरन्त मौके पर पहुंचे और छात्रा को सीधे हरौनी चौकी ले गए। पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए तुरंत कार्यवाई शुरू की और मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी बंथरा के हरौनी रेलवे स्टेशन के पास हैं। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान ललित कश्यप के रूप में हुई है, जो इस गैंगरेप के मुकदमे नामजद है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। बताया गया पीडि़ता के पिता ने छोटू, बाबू, ललित और विशाल नामक युवकों के नामजद शिकायत दी। घटना के दौरान यह नाम पीडि़ता ने आरोपियों द्वारा आपस में नाम लेकर बात किए जाने के दौरान सुने थे। आरोपी घटनास्थल के आसपास गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के नाम विशाल गुप्ता, राजेन्द्र कश्यप उर्फ बाबू, मेराज, ललित और शिव कश्यप हैं। जिन्होंने नशे की हालत में किशोरी के साथ गैंग रेप किया।
लखनऊ: 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
