हलिया (मिर्जापुर)। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा,दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतकों में दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के चिरुईराम पानी टंकी के पास देररात भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन नहीं रौंद दिया जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा निनवार दक्षिण गांव के रहने वाले मनोज पटेल, सूरज पटेल और सुरेश पटेल एक बाइक से देर रात लालगंज बाजार से गांव के लिए निकले थे। इस दौरान गांव के पास रास्ते के करीब पहुंचने पर चिरुईराम पानी टंकी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंदते हुए फरार हो गया। तीनों युवक सड़क के डिवाइडर के पास घायल अवस्था में गिरे पड़े हुए थे। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर तीनों घायलों की मदद में जुट गए। जिसमें दो घायलों मनोज पटेल और सूरज पटेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने तीनों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मनोज और सूरज को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुरेश को प्रयागराज बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मृतकों में दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट बनाने से तीन युवक घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो युवकों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर है प्रयागराज रेफर किया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
