तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरायी, तीन घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल टकरा गयी। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभी रुप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर दो लोगों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरज राजपूत उम्र 19 वर्षीय पुत्र नन्हेलाल बाइक द्वारा अपनी ससुराल गांव माधुरी नगर जनपद बदायूं गया था। वहां से अपनी सास रामवती उम्र 50 वर्षीय पत्नी राजवीर तथा छोटी साली शिव कुमारी उम्र 10 वर्ष को साथ लेकर बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव राईपुर चिनघटपुर के पास पहुंचते ही सडक टूटी होने के कारण धीरज ने बाइक को रोकना चाहा, तभी तेज तफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीमेन्ट के खड़े पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायल अवस्था में तीनों लोगों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर सास रामवती व साली शिवकुमारी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *