बंदूक/आतिशबाजी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके घर से 01 नाजायज बन्दूक 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा विभिन्न कंपनियों की आतिशबाजी बरामद की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा दिनाक 11.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर छापा मारकर अभियुक्त धर्मवीर के घर से 01 नाजायज बन्दूक12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा विभिन्न कंपनियों की आतिशबाजी बरामद की थी। गिरफ्तारी के आधार पर थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 329/2025 धारा-5/9ख (1) विस्फोटक अधिनियम 1884 व 3/25/35 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *