भारी मात्रा में आतिशबाजी के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को भारी मात्रा में आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपनी दुकान में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त दुकान से तीन अदद कार्टून जिसमें कलर स्पाकल्र्स के ८० बंडल व दूसरे कार्टून में दीपक फुलझड़ी के १०६ बंडल व तीसरे कार्टून में लैला मजनू पटाखा के ३२ पैकेट तथा एक बंडल पटाखा अशोक बेस्ट क्वालिटी क्रेकर्स ९६ पैकेट के साथ विमलेश कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने थाना हाजा पर मु0अ0सं0 २५८/२५ धारा-5/9ख (1) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *