टेंपो मालिक के डांटने से क्षुब्ध चालक ने लगायी फांसी

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महरुपुर खार में टेंपो विवाद के चलते 44 वर्षीय विपिन पुत्र अजय पाल ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। विपिन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस के अनुसार विपिन छिबरामऊ से गुरसहायगंज रूट पर टेंपो चलाता था। शनिवार को उसके टेंपो की एक मामूली टक्कर हो गई थी। इस घटना के बाद छिबरामऊ निवासी टेंपो मालिक विपिन के घर आया और उसे सबके सामने डांटा फटकारा एवं गाली-गलौज की। परिजनों ने बताया कि इस अपमान से आहत होकर विपिन ने दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को विपिन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें विपिन का शव खेत में बने बरामदे में फांसी पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम एवं चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष जहानगंज राजेश राय और उप निरीक्षक बृजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर टेंपो मालिक के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उप निरीक्षक बृजेश यादव द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विपिन के परिवार में उसकी बूढ़ी माता गुड्डी देवी, पत्नी पूनमॉ, 22 वर्षीय बेटा शिवेंद्र, 18 वर्षीय बेटी दीक्षा और 15 वर्षीय छोटा बेटा रजत हैं। उसके तीन भाई प्रवीण और आलोक भी हैं। विपिन ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग टेंपो मालिक के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *