हिमाचल के नवनिर्मित चार मंजिला नाग मंदिर में लगी भीषण आग, पूरी तरह जला, अप्रैल में होनी थी प्राण प्रतिष्ठा

समृद्धि न्यूज। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में करीब ढाई करोड़ रुपये से नवनिर्मित जाहरू नाग मंदिर में लगी आग लग गई। चार मंजिला यह मंदिर पूरी तरह से जल गया। मंदिर की प्रतिष्ठा अगले साल अप्रैल में की जानी थी। रामपुर के शनैरी गांव में स्थित जाहरू नाग मंदिर का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से किया गया था। हाल ही में इस चार मंजिला निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए लगभग 60 लाख रुपये की धनराशि सरकार की तरफ से दी गई थी और बाकि की रकम स्थानिय लोगों ने एकत्र की थी।

मंदिर के निर्माण के बाद स्थानिय लोग इसके उद्घाटन की तैयारी करने में जुटे थे। रविवार रात लगी अचानक आग इतनी भयानक थी कि आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा मंदिर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कई दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के कारण मंदिर में लकड़ी की सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुएं जल गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी। वहीं यह मंदिर स्थानीय लोगों लोगों की आस्था का केन्द्र था, मंदिर में आग लगने के कारण लोग काफी दुखी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा और पुनर्निर्माण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *