उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र रेलवे पुल के नीचे नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली पुलिस को सरैया क्रॉसिंग से आगे धोबिन पुलिया के पास रेलवे ब्रिज नंबर 109 के नीचे नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली। जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालने के बाद
शव की तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान आशीष कुमार (25) पुत्र राम कुमार सिंधिया, निवासी वार्ड नंबर 13, जनार्दनपुर, जनपद समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई।
पुलिस को आशंका है कि युवक किसी ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान ब्रिज के लोहे के हिस्से से टकराया, जिसके बाद वह नाले में जा गिरा। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि उसकी मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी कोई आपराधिक तथ्य सामने नहीं आया है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है, उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
