राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में बालिकाएं बनीं चैंपियन

(हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट)
हरदोई, समृद्धि न्यूज। हॉकी मथुरा द्वारा तृतीय स्वर्गीय ज्योति मिश्रा मेमोरियल राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025 जो की 11 से 12 अक्टूबर को बीएसए कॉलेज मथुरा में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में टोटल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हॉकी हरदोई संघ की टीम ने भी प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। बालिका वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में बीएसए कॉलेज की टीम को 9-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। हॉकी हरदोई संघ की विजेता टीम को हॉकी संघ मथुरा द्वारा21000रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। हॉकी हरदोई संघ की बालिकाओं की विजेता टीम को हॉकी हरदोई संघ के अध्यक्ष समीर सिंह ,उपाध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी, गजेंद्र चौहान, स्वप्निल बाजपेई, देवव्रत तिवारी, गोविंद मिश्रा, श्याम शुक्ला, अलौकिक मिश्रा आदि संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। सचिव गोपाल नारायण मिश्रा ने बताया कि हॉकी हरदोई संघ की बालिकाओं की टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। सचिव श्री मिश्र ने बताया कि हॉकी हरदोई संघ को अगले महीने आगरा इलाहाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभी से आमंत्रित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *