मुरादाबाद: भाभी को देवर ने थिनर डालकर जलाया, आग लगते ही देवर से लिपट गई भाभी, दोनों की मौत

समृद्धि न्यूज। मुरादाबाद में शादी में बाधक बन रही महिला को उसके देवर ने थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगते ही भाभी देवर से लिपट गई। जिससे दोनों बुरी तरह से जल गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के थाना मझोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुनवाती में गंगाराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के सदस्य खेती मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। एक मकान में बड़ा बेटा नरेंद्र, बहू सुनीता और अपने बेटे के साथ रहता था। दूसरे मकान में छोटा बेटा प्रवीण अपने भाई और पिता के साथ रहता था। घटना के समय प्रवीण अपने घर पर था। इसी दौरान उसकी भाभी वहां से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच हुई किसी बात को लेकर प्रवीण ज्यादा ही गुस्से में था। प्रवीण भाभी को अपने नए घर में ले गया और वहां रखी पांच लीटर की थिनर की केन भाभी सुनीता पर डालकर आग लगा दी। जलती हुई हालत में सुनीता, देवर प्रवीण से लिपट गई। लाख छुड़ाने पर उसने प्रवीण को नहीं छोड़ा और दोनों बुरी हालत में जल गए। परिजनों द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पति नरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में बताया गया कि शादी को लेकर कुछ विवाद था। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसके लिए वो भाभी को हो बाधक मान रहा था। इसीलिए उसने ये कृत्य किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *