भाजपा विधायक के पुत्र व उसके गनर ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

टेंपो चालक का मोबाइल खो जाने पर घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टेंपों चालक ने अपने साथी भाजपा विधायक पुत्र के साथ एक व्यक्ति को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी पीडि़त ने थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के मोहल्ला शांति नगर निवासी नितेश अग्निहोत्री पुत्र राम बिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि दोपहर के समय लगभग 11:30 नव भारत सभा भवन के पास कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने के लिये गया था, तभी वहां पर मौजूद एक टेम्पो चालक का मोबाइल फोन खो गया था। टेम्पो चालक ने अपने परिचित कल्लू उर्फ अजय राठौर पुत्र नागेन्द्र राठौर को फोन किया, जिस पर अजय राठौर अपने गनर कपिल व अन्य साथियों के साथ स्कार्पियों कार में बैठ कर आ गये और मेरी गाडी के ड्राइवर नरेन्द्र कुमार के साथ मार पीट व गाली गलौज करने लगे। जिस पर मैने व मेरे पुत्र शिवम ने बीच बचाव किया। इस दौरान अजय राठौर ने हाथापाई कर दी और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। अजय ने कहा कि मैं भोजपुर विधायक का लडक़ा हूं और जातिसूचक गालियां दी। पीडि़त का कहना है कि मेरे पुत्र शिवम ने उक्त घटना के वीडियो बनाये तो कल्लू के गनर कपिल ने अपनी सरकारी स्टेनगन पुत्र शिवम की गर्दन के पास लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। गनर ने जबरदस्ती वीडियो डिलीट करवा दिये। एक वीडियो पुत्र के मोबाइल पर रह गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्हों बचाया। आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने पीडि़त को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *