समृद्धि न्यूज। ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे सभी उड़ानें स्थगित कर दी गईं। आग कार्गो विलेज में लगी, जहां आयातित सामान रखा जाता है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और वायु सेना सहित कई एजेंसियां आग बुझाने में जुटी हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज में भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता को देखते हुए 16 दमकल यूनिट मौके पर पहुंची और अन्य 16 रास्ते में हैं। चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया है। एहतियात के तौर पर कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है और ढाका एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
VIDEO | Dhaka, Bangladesh: A fire broke out at a section of the Cargo Village of Hazrat Shahjalal International Airport this afternoon. More details awaited.#Dhaka #AirportFire #HazratShahjalal
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/flGkHso2xq
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2025
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और बांग्लादेश वायु सेना की दो अग्निशमन इकाइयों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया जा रहा है। मीडिया आउटलेट प्रोथोमालो की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना भी आग पर काबू पाने में मदद के लिए अभियान में शामिल हो गई है। एहतियात के तौर पर कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है, ताकि कोई नुकसान न हो।
