आठ फिट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हडक़ंप

 वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गांव में निकले आठ फिट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अदनापुर में दोपहर ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। जिससे ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा। जिला वन अधिकारी राजीव कुमा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। अजगर को सकुशल रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। वन अधिकारी ने बताया बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद यह जानवर अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *