गन्ने के खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, कानपुर रेफर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किशोर ने नाबालिग बालिका के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता के पिता ने गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा है। जिसमें गन्ने की फसल बोई गई है। शुक्रवार दोपहर बालिका खेत पर फसल देखने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक किशोर वहां पहुंचा और उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब बालिका घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे। वहां बालिका लहूलुहान और बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर मधु अग्रवाल ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हैलट कानपुर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल और कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि बालिका के साथ यौन उत्पीडऩ की पुष्टि हुई है। पीडि़ता का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए उसे हैलट कानपुर भेजा गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *