हरदोई , समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्योतिनगर व सिविल लाइंस केंद्र द्वारा बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल धर्मशाला में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्धाटन उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रजनी तिवारी के कर कमलों द्वारा दीपप्रज्जवलन से हुआ। संचालिका बी.के.बहन रोशनी ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र विदर्भ से पधारे आध्यात्मिक गायक बी.के. अविनाश भाई ने मधुर गीतों द्वारा सबका ध्यान आकृष्ट किया। जिससे सभी श्रोतागण झूम उठे। उन्होंने ओम ध्वनि द्वारा राजयोग का अनुभव भी कराया। पानीपत से पधारे जोन इंचार्ज बी.के.भाई भारत भूषण ने विश्व शांति के लिए योग तपस्या को आवश्यक बताया।उन्होंने विशेष राजयोग का अभ्यास भी कराया जिससे गहन शांति का अनुभव भी उपस्थित समुदाय ने किया। कानपुर से ज़ोन इंचार्ज परम राजयोगिनी बी.के.बहन गिरिजा दीदी ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया। इस अवसर पर बी.के.भाई सतीश चंद्र मिश्र,मेजर एस.एन. यादव,डॉ.नरेश चन्द्र शुक्ल,अचल भाई,शांति बहन,आशीष भाई,विष्णु शंकर,मुंशीलाल भाई,आर.के.विमल भाई.रुचि बहन,शशि किरण बहन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
त्रिदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ
