पीएम मोदी ने वाराणसी में 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है।पीएम मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, ये ट्रेनें देश के प्रमुख हिस्सों को जोड़ेंगी, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का एक बड़ा कारण बुनियादी ढांचा रहा है। जिन देशों ने बहुत प्रगति और विकास देखा है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्रगति के पीछे एक बड़ी ताकत रहा है, कितने हवाई अड्डे बने हैं, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, ये सभी चीजें विकास से जुड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *