पचदेवरा पुलिस ने अभियुक्त को अवैध तमंचे सहित किया गिरफ्तार, भेजा जेल

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा मारपीट व फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी को घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 6 नवम्बर 2025 को वादी अशोक कुमार पुत्र प्रेम बिहारी निवासी ग्राम वासितनगर थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त राज पाण्डेय पुत्र राजेश निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली जनपद हरदोई व 3 अन्य अभियुक्तों द्वारा वादी के पुत्र पंकज के साथ गाली-गलौच, मारपीट की गई तथा तमंचे से फायर कर के घायल कर दिया गया। इस घटना के संबंध में थाना पचदेवरा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त राज पाण्डेय पुत्र राजेश को 100 घण्टे के अन्दर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा एक अदद जिंदा कारतूस एक अदद खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *