समृद्धि न्यूज। प्रतापगढ़ में मानिकपुर थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, पुलिस ने 2.01 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया है, इसके अलावा मादक पदार्थ बरामद किया है।
प्रतापगढ़ जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मानिकपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो जेल से ही नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 2.01 करोड़ कैश, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। इस नेटवर्क को जेल में बंद राजेश मिश्रा के द्वारा जेल से ही ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस ने राजेश मिश्रा के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 303750 कीमत का गांजा, 11लाख 54 हजार कीमत की 577 ग्राम स्मैक के साथ ही 2 करोड़ 1 लाख 55 हजार 345 रुपए नकदी बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में की गई। दीपक भूकर ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की थी।
पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ कि रीना मिश्रा और उसका बेटा विनायक मिश्रा ने जेल में बंद राजेश मिश्रा की फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत कराई थी। उन्होंने एक व्यक्ति के नाम पर झूठे कागज अदालत में पेश किए और धोखाधड़ी कर जमानत स्वीकृत करा ली, अब इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5), 61(2), 234, 235 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया पर शिकंजा, गांजा, स्मैक, करोड़ों का कैश बरामद
