तेज धमाके के साथ टायर फैक्ट्री में लगी आग, चार झुलसे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज धमाके के साथ टायर फैक्ट्री में आग लग गयी। इस घटना में चार कर्मचारी झुलस गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल धमाका किन कारणों की वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर स्थित एक टायर की फैक्ट्री में रविवार दोपहर तेज धमाका हुआ। इसमें कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव रोसेन निवासी लालू 24 वर्ष, महावीर 22 वर्ष, अखिलेश 30 समेत चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि धमाका ढक्कन खोलते समय हुआ। जिससे आग और भडक़ गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *