नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद दौरे पर आये सूबे की सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने मौजद लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। साथ ही सभी से पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ लगाने की नसीहत दी।
विकास खंड क्षेत्र मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत पुठरी में सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया। मंत्री के आने की सूचना पर आला अधिकारी एसडीम सदर रजनीकांत पाण्डेय तथा क्षेत्र अधिकारी मोहम्मदाबाद अजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, क्राइम इंस्पेक्टर संजय राय सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी मंत्री के स्वागत में मौजूद रहे। वहीं वन विभाग से डीएफओ तथा क्षेत्राधिकारी वन विभाग, क्षेत्रीय दरोगा सचिन कुमार, दरोगा जहीर खान, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, योगेंद्र सिंह राठौड़, सुदेश सहित क्षेत्रीय कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम समापन के उपरांत मंत्री नवाबगंज कस्बे के चौराहे पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के जनसंपर्क कार्यालय पर भी आए। जहां राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और जलपान कराया। वहीं क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज, दिव्यांश रंजन, सजल कुमार उर्फ सूर्यांश रंजन युवा नेता सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
जनपद दौरे पर आये वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया वृक्षारोपण
