दिल्ली: कार धमाका, दस की मौत, एक संदिग्ध हिरासत में, पीएम ने ली दिल्ली धमाके की जानकारी

नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पीएम मोदी ने दिल्ली धमाके की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर चलती कार में धमाका हुआ है। इसके बाद कई कारों में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ ही मुंबई में भी हाई अलर्ट है। मुंबई में पुलिस थानों को आई अलर्ट की सूचना दे दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी भी ली जा रही है। वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *