- लम्बित प्रकरणों का समय से कराएं निस्तारण-मा0 सभापति
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को किया जाए लाभान्वित
पीलीभीत , समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के माननीय सभापति डॉ रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विजय बहादुर पाठक, तथा जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में रिटायर पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के भुगतान की स्थिति के बारे में विभागवार जानकारी प्राप्त की गई। सभापति ने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएं सेवानिवृत्ति एवं मृतक कार्मिकों के देयकों के संबंध में सुनवाई करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी के देयकों का भुगतान समय से किया जाए। मृतक आश्रितों के सेवायोजन सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। मा0 समिति ने बजट आवंटन के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि प्राप्त बजट को समय से खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहंुचे।
समिति द्वारा जिलाधिकारी को जल निगम ग्रामीण द्वारा कराए गए कार्यों यथा टंकी कनेक्शन की क्रियाशीलता तथा पाईप लाइन के पश्चात सड़क मरम्मत की स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा मृतक आश्रितों के 10 लम्बित मामले बताए गए जिस पर समिति ने मृतक आश्रितों का सेवायोजन न करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक कुमार, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
