समृद्धि न्यूज। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास रायफल, स्टेनगन, विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि 6 माओवादियों के शव बरामद हुए है। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच सुबह 10 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग हुई। माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे से डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, 303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
