समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर उनके चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां 12 नवंबर सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है, जिसके चलते उन्हें सुबह-सुबह पूरी तरह से बंद एम्बुलेंस में बीच घर लाया गया, डिस्चार्ज होने से पहले उनके बेटे बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल, ही-मैनधर्मेंद्र अब घर पर हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र भर्ती थे। सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र को एंबुलेंस में घर लाया गया है। बॉबी देओल एंबुलेंस के पीछे-पीछे अपनी कार में पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है, हालांकि अभी परिवार की तरफ से या डॉक्टरों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है। बुधवार की सुबह ही बॉबी देओल भी अस्पताल से निकलते दिखे थे, अब उनके पिता सही सलामत घर लौट आए हैं। कई दिनों से हो रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्होंने एडमिट कराया गया था। हालांकि, सोमवार को एक्टर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद लगातार परिवार वाले अस्पताल पहुंच रहे थे। अब फाइनली ठीक होकर घर लौट गए हैं।
