समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से वापस लौट चुके हैं। दिल्ली में लैंड होने के बाद सीधे पीएम आवास जाने के बजाय वे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की है।
#WATCH | PM Modi meets injured victims of Delhi car blast in LNJP Hospital
(Source: DD News) pic.twitter.com/4dFBrkuV3o
— ANI (@ANI) November 12, 2025
पीएम मोदी ने भूटान में भी अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि किसी भी षड्यंत्रकारी को छोड़ा नहीं जाएगा, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद है। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की है, अस्पताल में पीडि़तों से मुलाकात के बाद एक बार फिर पीएम मोदी ने कहा कि षडय़ंत्रकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इससे पहले, सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक चल रही है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।
