दिल्ली ब्लास्ट: संदिग्ध दूसरी कार इकोस्पोर्ट फरीदाबाद में मिली

समृद्धि न्यूज। दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढऩे के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। जबकि दूसरी कार इकोस्पोर्ट थी, जो अब पकड़ी गई है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में संदिग्ध दूसरी कार इकोस्पोर्ट जिसका नंबर डीएल-10सीके-0458 है। फरीदाबाद पुलिस इस तक पहुंच गई है, ये कार खंदावली गांव के पास खड़ी मिली है। ये कार भी उमर के नाम पर है, जो कि इसका दूसरा मालिक था। इसका पहला मालिक देवेंद्र है, आई-20 कार जिसमें ब्लास्ट हुआ था, उसकी ओनरशिप में भी देवेंद्र नाम सामने आया है, अब पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि ये वही देवेंद्र है या कोई और। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढऩे के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। ब्लास्ट मामले में उमर को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि धमाका करने से पहले उमर नबी दिल्ली के कमला मार्केेट थाने की एक मस्जिद में भी गया था, वहां करीब 10 मिनट रुका था, इसके बाद वो लाल किला की तरफ चला गया था। इस केस में एजेंसियां हर एंगल पर जांच कर रही हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *