गन्ना क्रय केंद्र पर धन उगाही को लेकर किसानों का हंगामा, तौल बंद

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। रूपापुर गन्ना मिल से संबद्ध फैजबाग गन्ना क्रय केंद्र पर धन उगाही को लेकर मंगलवार को किसान विफर गए और केंद्र की तौल व्यवस्था बंद करा दी। केंद्र पर अनिल कुमार सिंह तौल बाबू के रूप में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार किसान जनमेजय, कर्मवीर सिंह, राकेश कुमार निवासी नगला दमू, राहुल, राजू निवासी किसरोली और अजय सिंह निवासी मुरेठी सहित कई किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना लेकर केंद्र पहुंचे थे।
किसानों का आरोप है कि तौल के समय प्रति ट्रॉली 50 किलो गन्ना कम तौलने और 200 अतिरिक्त राशि मांगने की बात कही गई। किसानों ने इस पर आपत्ति जताई तो तौल बाबू और किसानों के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढऩे पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त वसूली का विरोध किया। स्थिति बिगडऩे पर हाइड्रा मालिक ने ट्राली से गन्ना उतारने से इनकार कर दिया। जिससे सुबह से केंद्र पर तौल बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे डिप्टी कैन मैनेजर शिवराज सिंह ने किसानों और केंद्र कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और बताया किसने से 200 की वसूली नहीं की जाएगी। प्लांट में गन्ने का किसान सट्टा लगाएंगे। हाइड्रा से वह गन्ना उठाकर ट्रक में डालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *