संदिग्ध परिस्थितियों विधवा की झोपड़ी जलकर राख

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा की झोपड़ी जलकर राख हो गयी। परेशान महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर इमलाक निवासी रम्मो पत्नी स्वर्गीय नवी हुसैन कि गांव में झोपड़ी पड़ी हुई है। देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त रम्मो ने बताया की उसके पति की कैंसर से 4 साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह मनरेगा में मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। देर शाम लगी अचानक आग से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना का जायजा लिया। बताते चलें कि घटना के बाद पीडि़त महिला सडक़ पर आ गई है। परेशान महिला का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *