समृद्धि न्यूज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, ताकि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे। दिल्ली ब्लास्ट को बीते दिन सरकार ने आतंकी घटना माना था। इसके करीब 24 घंटे बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, सजा मिलने से दुनिया को यह संदेश जाएगा कि कोई भी दोबारा ऐसा हमला करने की हिम्मत न करे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। गुजरात में मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दोषियों को दी जाने वाली सजा दुनिया को यह संदेश देगी कि कोई भी दोबारा ऐसे हमले की हिम्मत न करे।
दिल्ली ब्लास्ट: दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो बनेगी मिसाल
