कानपुर से आई प्रख्यात गायिका दीपांशी तिवारी ने किया एल्बम “दरबार खाटू श्याम का” की सीडी का विमोचन

हरदोई , समृद्धि न्यूज। राजनेताओं, गायकों और प्रमुख संतों द्वारा अपने स्वरों से हरदोई जनपद को भक्त प्रहलाद नगरी के रूप में मान्यता देने के बाद हरदोई जिले के उत्साहित युवकों ने हरदोई के सांस्कृतिक व पौराणिक मान्यताओं को प्रमुख स्थान देने के लिए श्री खाटू श्याम मंदिर का एक भजन तैयार किया है।
हरदोई के प्रमुख धार्मिक संगठन श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के सदस्यों ने “जी म्यूजिक” कंपनी की स्थापना की और अपने पहले भजन “भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई” के सफल प्रस्तुति के बाद ये दूसरा भजन तैयार किया है जो श्री खाटू श्याम मंदिर हरदोई और उसकी महिमा को समर्पित है। इस भजन अलबम की सीडी का शनिवार को हरदोई बाबा मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में कानपुर से आई प्रख्यात गायिका दीपांशी तिवारी, सीतापुर के भजन गायक दुर्गांश शुक्ला, शाहजहांपुर के भजन गायक मयंक अग्रवाल, हरदोई से अपूर्व गुप्ता ने विमोचन कर हरदोई वासियों को समर्पित किया।
जी म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर और श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के महासचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि हरदोई के सांस्कृतिक विरासत को पुन: स्थापित करने के लिए उन्होंने ये अभियान प्रारंभ किया है और अब इस कड़ी में उनका ये दूसरा प्रयास आप सबके सामने आ रहा है जो यूट्यूब के अलावा 35 प्रमुख म्यूजिक ऐप जैसे एप्पल म्यूजिक, अमेजान म्यूजिक, यूट्यूब म्यूजिक, जियो सावन, स्पोटिफाई, लाइन आदि के अलावा हरदोई के एफएम रेडियो जागो पर भी उपलब्ध होगा। जी म्यूजिक कंपनी के को प्रोड्यूसर और संगीत के ज़रिए भजनों को संगीत के स्वर संकेत तिवारी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *