लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती पर सवायजपुर में यूनिटी मार्च का आयोजन

हरदोई , समृद्धि न्यूज। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रत्येक विधान सभा में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन कराया जा रहा है । सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद हरदोई, जयप्रकाश रावत, विधायक , सवायजपुर, जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया । हरपालपुर बस स्टैंड से पलिया तिराहा, जोधनपुरवा होते हुए पलिया खेल मैदान में पदयात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा में एसडीएम सवायजपुर द्वारा पदयात्रा के सकुशल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों , वालंटियरों को निर्देश दिए गए एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिला युवा अधिकारी , माय भारत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पदयात्रा में माय भारत वालंटियरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को लोहपुरुष सरदार पटेल के जीवन एवं कार्यों के विषय में विस्तार से बताया गया। पदयात्रा में भारी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता , छात्र – छात्राएं, पदयात्रा में माय भारत वालंटियरों द्वारा वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *