पुलिस गस्त करती रही और चोरी हो गया अल्टीनेटर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में पुलिस गस्त की पोल उस समय खुल गयी, जब चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर एक रिटायर्ड फौजी के दरवाजे के बाहर से अल्टीनेटर चोरों ने चोरी कर लिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना रोड निवासी रिटायर्ड फौजी सुखवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्रीराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की उनका मकान मंझना रोड पर ब्रह्मदेव आश्रम के पास बना हुआ है, जो की रोड पर है। जहां से बीते रात अज्ञात चोरों ने लोडर लगाकर अल्टीनेटर खोल लिया। जब चोर अल्टीनेटर नहीं खोल सके, तो उसमें लगे सीमेंट के तख्ते भी उखाड़ कर साथ में ले गए। जिसका वीडियो पड़ोस में लगे कैमरे में आ गया। जब सुबह सुखवीर सिंह अपने घर के बाहर निकले, तो अल्टीनेटर ना देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। जिस बात की पीडि़त ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन खास बात यह है की इससे पुलिस की गस्त व्यवस्था की पोल खुल गई, जबकि चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर मंझना रोड के किनारे बाइक एजेंसी, टेंट हाउस, स्टेट बैंक जैसी संस्थाएं हैं जहां आज चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *