अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के नया गांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया निवासी कमल राठौर (38) पुत्र सुरेन्द्र राठौर की शनिवार सुबह सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कमल राठौर फतेहगढ़ से अपने पैतृक गांव बाइक से लौट रहे थे। थाना कादरीगेट के इटावा-बरेली हाईवे पर नाला बघार के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस उन्हें गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुँची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईटीआई चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *