नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत नवाबगंज में उच्चाधिकारियों के आदेश पर दीपावली के त्यौहार पर नगर को सुंदर बनाने के लिए नगर में लगे प्रत्येक खम्बे पर तिरंगा एल0ई0डी0 लाइटें लगाई जानी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत ने यह काम दीपावली तक करने के लिए किसी ठेकेदार को दिया था। ठेकेदार ने नगर पंचायत नवाबगंज के कहने पर नगरवासियों से भेदभाव करते हुए केवल नगर पंचायत कार्यालय से मोहल्ला सिरमौरा तक लाइटें लगाईं और नगर के मुख्य चौराहे से मोहम्मदाबाद मार्ग पर चेयरमैन का घर है उस तरफ लाइटें लगाई। बाकी पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कही भी लाइटें अभी तक नहीं लगाईं। नगर में यह अफवाह है कि नगर पंचायत नगरवासियों से भेदभाव कर रही है। मोहम्मदाबाद मार्ग पर चेयरमैन का घर है और फर्रुखाबाद मार्ग पर उनका कार्यालय, इसीलिए दोनों तरफ सजावट के लिए तिरंगा लाइट लगाई गई है। बाकी क्षेत्र सुंदर दिखे या न दिखे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। नगर पंचायत का भेदभाव हर रोज शाम को नगर के चौराहे से खड़े होकर देखा जा सकता है। दीपावली त्यौहार को बीते हुए लगभग एक माह होने वाला है। फिर भी नगर के बचे हुए अन्य खम्बों पर सजावटी तिरंगा लाइट नहीं लगाई गई। नगर पंचायत नवाबगंज के इस भेदभाव को जनता क्या समझे।
