हाथ जोड़ता रहा पीड़ित, फिर भी दबंग का नही पसीजा दिल, बरसाता रहा लाठियां

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र में सब्जी विक्रेता को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
समृद्धि न्यूज सिंधौली-शाहजहांपुर। दबंग किस्म के एक व्यक्ति ने एक सब्जी विक्रेता को लाठियों से पीट दिया, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस महकमा हरकत में आ गया और पीडित की तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं, लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शाहजहांपुर पुलिस का खौफ लोगों को बिल्कुल नही हैं। दिन में सरेआम एक सब्जी विक्रेता को इतना पीटा गया, कि वीडियो जिसने भी देखा, उसे आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की ही मांग की हैं, वीडियो में पीडित हाथ जोडकर कह रहा है कि दद्दा छोड दो दोबारा कभी शिकायत नहीं करेंगे, बताया जा रहा है इनका पुराना विवाद भी हुआ था, इसके बाद दबंगों ने उसे दूसरे गांव में घेर लिया और जमकर पीट दिया, लेकिन सबसे खासबात है कि लोग देखते रहे और किसी ने बचाने का प्रयास नही किया।
थाना सिंधौली क्षेत्र के पैना खुर्द सुंदर नगर निवासी अचल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया 17 अक्टूबर सोमवार को वह सब्जी बेचकर अपने गांव जा रहा था, जैसे ही पैना बुजुर्ग हाईवे के किनारे मोड़ पर पहुंचा उसके गांव का ही अजीत सिंह पुत्र राजेंद्र तथा पैना बुजुर्ग गांव के तीन अज्ञात व्यक्ति जिनमें से एक ने कहा मेरे गांव सब्जी लेकर चलो अजीत सिंह पीछे पीछे आया सभी लोग एक राय होकर गालियां देने लगे जब गालियों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडो से बेरहमी से पीटा जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक गाली दी। पुलिस ने अचल की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को मारपीट के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीणों ने बताया कुछ यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर विवाद हुआ है तो कुछ नहीं बताया बाइक हटाने को लेकर पहले विवाद हो चुका है और यह भी बता रहे थे गांव में अभी तक पुलिस पड़ी हुई है गांव में ना पीट कर पड़ोस के गांव में ही दबंगों ने पीट दिया। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया पीडित की तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *