समृद्धि न्यूज। तमिलनाडु में डीएमके पार्टी के एक नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। पीएम मोदी आज बुधवार को तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे।
डीएमके के एक जिला सचिव जयपालन का वीडियो सामने आया है, इसमें वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देते हुए दिख रहे हैं। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने जयपालन का वीडियो शेयर करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पीएम मोदी एक दिन के दौरे पर बुधवार 19 नवंबर को तमिलनाडु पहुंचेंगे। तेनकासी जिले में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में डीएमके दक्षिण जिला सचिव जयपालन ने परोक्ष रूप से पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी। डीएमके नेता जयपालन ने पीएम मोदी की तुलना नरकासुर से कर दी। उन्होंने कहा आपके वोटों को छीनने के लिए मोदी तड़प रहे हैं, वे दूसरे नरकासुर हैं उनको खत्म करने से ही तमिलनाडु का भला हो सकता है, हमें इस लडाई को एकजुट होकर लडऩा है और जीतकर दिखाना है।
DMK नेता का वीडियो वायरल, पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी
