समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी पीएम मोदी को नमस्ते करते नजर आए।
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्य अतिथि के तौर पर इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल हुए, इस दौरान ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी से खास मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी संग ऐश्वर्या राय की मुलाकात का ये लम्हा हर किसी के लिए यादगार बन गया है।
VIDEO | Puttaparthi, Andhra Pradesh: Actor Aishwarya Rai Bachchan touches feet of PM Modi during the birth centenary celebrations of Sri Sathya Sai Baba.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bciaDVyAlu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
ऐतिहासिक समारोह में ऐश्वर्या राय ने धर्म और जाति पर खास स्पीच दी, उन्होंने धर्म, जाति को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी, लेकिन स्पीच देने से पहले एक्ट्रेस ने स्टेज पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, ऐश्वर्या के संस्कारों ने फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मंच पर सभी अतिथियों के बीच जाती हैं और सीधे पीएम मोदी के पैर छूती हैं,वहीं पीएम भी ऐश्वर्या के आगे दोनों हाथ जोड़ते हैं और बहुत आदर के साथ उन्हें प्रणाम करते हैं, इसके बाद ऐश्वर्या अपनी जगह पर जाकर बैठ जाती हैं। कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी और चंद्रबाबू नायडू दोनों ही एक-दूसरे के बगल में बैठे थे, जिसने सियासी सुगबुगाहट को भी बढ़ावा दे दिया, न सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि सचिन तेंदुलकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
मंच पर आते ही ऐश्वर्या राय ने अपनी मधुर वाणी में एक भावुक, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक संबोधन दिया, जिसने पूरे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा, श्री सत्य साईं बाबा के पावन अवतरण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हम सब उनके दिव्य संदेश को हृदय में उतारें। सभी से प्रेम करें, सभी की सेवा करें। केवल एक जाति है मानवता की जाति। केवल एक धर्म प्रेम का धर्म।
केवल एक भाषा हृदय की भाषा। और केवल एक ईश्वर जो सर्वव्यापी है। साईं राम। जय हिंद। ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पर आभार जताते हुए कहा कि उनका आना इस अवसर की गरिमा को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने आज यहाँ उपस्थित होकर इस विशेष कार्यक्रम को सम्मानित किया। इस समारोह में श्री सत्य साईं बाबा की विरासत को भी याद किया गया, उनका जन्म 23 नवंबर, 1926 को पुट्टपर्थी में सत्यनारायण राजू के रूप में हुआ था, दया, एकता और निस्वार्थ सेवा जैनी शिक्षाओं के कारण वो दुनियाभर में मशहूर हुए थे।
