सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फार यूनिटी पदयात्रा का हुआ आयोजन

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर रन फार यूनिटी और एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा नगर के रेलवे रोड एसएनएम इण्टर कालेज से शुरू होकर ट्रान्सपोर्ट चौराहा, शिवाजी की मूर्ति, भूसा मण्डी, पटवन गली, चिलांका, पुल गलिब, तहसील रोड, काजम खाँ, बजरिया, लोहाई बाजार, मैन चौराहा होते हुए गल्ला मन्डी पहुंची। यात्रा का समापन विद्या मन्दिर डिग्री कालेज में हुआ। विद्या मन्दिर पहुंचते ही कार्यकताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे देश की एकता व अखण्डता में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भूदेव राजपूत, विधायक डा0 सुरभि गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिह खटिक, शमसाबाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, कायमगंज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, डा0 विकास शर्मा, अमर दीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, अम्बुज गंगवार, अमर गुप्ता, अखलेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर कामिल खाँ, उपनिरीक्षक अयूब सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *