समृद्धि न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली, साथ ही 26 मंत्रियों ने भी पदभार ग्रहण किया। इस नए मंत्रिमंडल में जमां खान एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं। बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
इनमें भाजपा के कोटे से 14 मंत्री, जदयू के कोटे से 9 मंत्रियों को जगह मिली है। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को दो मंत्री पद मिले हैं।
जीतनराम मांझी की हम पार्टी को एक मंत्री पद और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को भी एक मंत्री पद मिला है। नीतीश स्रह्नमार के साथ ही 26 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है।
इसमें बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता, संजय टाइगर, राम कृपाल यादव, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, मंगल पांडे, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, नारायण शाह और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं। वहींए जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही अशोक चौधरी, सुनील कुमार, विजेंद्र यादव, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, मदन सहनी, विजय चौधरी और जमा खान का शामिल है।
एलजेपी से दो और जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं, लेकिन इस 26 मंत्रियों की सूची में जदयू के जमां खान नीतीश कैबिनेट के एक मात्र मुस्लिम मंत्री हैं।
वहीं मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में पीएम मोदी का खास अंदाज भी दिखा।
#WATCH पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया।
बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/XEdawOawnk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
समारोह के दौरान सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। सबसे पहले वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ थामकर मंच के आगे की ओर बढ़े। इसके बाद पीएम मोदी ने पांच बार झुककर जनता का अभिवादन किया।
