एसआईआर फीडिंग मे ढिलाई बर्दाश्त नहीः-जिलाधिकारी

हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में एसआईआर के सम्बन्ध मे बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2026 के अर्हता के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर डाटा फीडिंग के कार्यो मे तेजी लाते हुये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फीडिगं का कार्य कराया जाये, इस कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार प्रत्येक मतदाता का सत्यापन कराने के लिये गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है,जिन्हें भरकर मतदाता बीएलओं के पास जमा करेगें। इसके आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे तेजी लाते हुये लक्ष्यों को पूर्ण किया जाये। बीएलओं एवं इस काम लगाये गये सुपरवाइजर तथा अन्य विभागों के कार्मिक अपने दायित्वों का पालन पूरी ईमानदारी से करे नही तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर तकनीकी समस्या या अन्य बाधा उत्पन्न होती है तो उसे तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *