प्रेमी युगल के अलग अलग मिले शव

सीओ बोले युवक युवती का चल रहा था प्रेम प्रसंग, विषैला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

हरदोई, समृद्धि न्यूज।  कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज में एक प्रेमी युगल ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घटना के संबंध में सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि युवती और युवक दोनों ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।युवक की लाश एक बाग में बरामद हुई है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *