लुधियाना में पुलिस व आतंकियों में मुठभेड़, दो आंतकियों के लगी गोली, हेंड ग्रेनेड व पिस्टल बरामद

समृद्धि न्यूज। पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई है। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है, ये मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। मुठभेड़ में 2 आतंकियों को गोली लगी है, जिसमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हमने पहले ही एक टेरर मॉडयूल का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को पकड़ा है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई)संगठन के दो आतंकियों का इनपुट था, जो आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे, घेराबंदी की और मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *